Spread the love

प्रदीप कुमार
लैन्सडाउन-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों को नियमित चेकिंग अभियान संचालित कर अवैध नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन रमेश तनवर व प्रभारी सीआईयू रणजीत तोमर के नेतृत्व में 12 मार्च 2026 को कोतवाली लैन्सडाउन पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों से कुल 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस दौरान यशवंत सिंह और लव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया। मामले में कोतवाली लैन्सडाउन में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान 17 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुख्य नशा सप्लायर सहित दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी प्रकरण में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त जो नशा तस्करों को गांजा बेचता था और लगातार फरार चल रहा था उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के परिणामस्वरूप फरार अभियुक्त रामस्वरूप नौटियाल उर्फ रब्बू को 24 मार्च 2026 को रामनगर जनपद नैनीताल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रामस्वरूप नौटियाल उर्फ रब्बू पुत्र जगदीश चन्द्र नौटियाल निवासी सारसो पोस्ट सरायखेत जनपद अल्मोड़ा उम्र 30 वर्ष है। बरामद माल में एक मोबाइल वीवो एक मोबाइल आईफोन 16 तथा एक स्कॉर्पियो कार (UK19B-5199) शामिल है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजय रावत आरक्षी मुकेश जोशी मुख्य आरक्षी सतेन्द्र सिंह,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp