Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल विकास परियोजना पोखड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र वीणाधार प्रथम में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशीला रावत द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बालिकाओं के संरक्षण शिक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बालिका दिव्यांशी का जन्मोत्सव ग्रामवासियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया तथा बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान सम्पत्ति प्रसाद उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा स्थानीय ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp