प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए निर्माणाधीन शहीद स्थल मैन बाजार नई टिहरी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिक मंच स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदाधिकारियों और कार्यदायी संस्था टीएचडीसी के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था टीएचडीसी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों द्वारा बताई गई छोटी-छोटी समस्याओं को भी समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक टीएचडीसी विजय सहगल राकेश थपलियाल बीकेटीसी सदस्य दिनेश डोभाल सहित अन्य लोग उपस्थित
