प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन पर पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत गुरुवार को कुल 32 प्रतिष्ठानों की जांच की गयी जिनमें 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठान 11 गैस गोदाम एवं 01 पेट्रोल पंप/पेटी डीजल डीलर शामिल रहे।निरीक्षण के क्रम में श्रीनगर कोट-खोलाचौरी लक्ष्मणझूला नौगांवखाल पोखड़ा पौड़ी क्षेत्र थलीसैंण उफरैंखाल रिखणीखाल क्षेत्र में 01-01 गैस गोदाम की जांच की गयी इसी प्रकार कोटद्वार क्षेत्र में 02 गैस गोदाम दुगड़डा क्षेत्र में 01 गैस गोदाम और 04 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। चाकीसैंण क्षेत्र में 01 पेट्रोल पंप/पेटी डीजल डीलर तथा 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं लैंसडाउन क्षेत्र में 01 गैस गोदाम तथा 06 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान टीमों द्वारा स्टॉक रजिस्टर गैस वितरण व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की गहन जांच की गई। कई स्थानों पर अभिलेखों का मिलान कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन भी किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित होने की उम्मीद है।
Spread the love