Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। मां शैलपुत्री की आराधना के साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हुआ जिसमें जीवन में स्थिरता और शक्ति का संकल्प लेने पर जोर दिया गया। इस नौ दिवसीय भक्ति यात्रा में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में 11 हजार कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मां भगवती के आशीर्वाद से कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर कन्या पूजन और धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। कार्यक्रमों में पंक्तिबद्ध बैठाकर पां प्रक्षालन तिलक-मौली बंधन चुनरी ओढ़ाकर सप्रेम भेंट सामग्री दक्षिणा भेंट कर आरती एवं पुष्पवर्षा से कन्याओं का पूजन किया गया। नवरात्रि के विभिन्न दिनों में मां शैलपुत्री मां ब्रह्मचारिणी मां चंद्रघंटा मां कूष्मांडा मां स्कंदमाता मां कात्यायनी मां कालरात्रि मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। नौ दिवसीय यात्रा के दौरान 19 मार्च को राज पैलेस पटेल नगर 22 मार्च को अटल पार्क यमुना कॉलोनी 23 मार्च को साधुराम इंटर कॉलेज संगम विहार 24 मार्च को शीतला माता मंदिर हरबंस वाला निकट वसंत विहार एवं सनातन धर्म मंदिर विंग नंबर 5 प्रेम नगर 25 मार्च हिंदू नेशनल स्कूल लक्ष्मण चौक एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर धारिता वाला 26 मार्च पंचायत भवन शिव मंदिर कॉलोनी कोलागढ़ एवं चौधरी फार्महाउस जीएमएस रोड में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस यात्रा के मुख्य अतिथि और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल आस्था का पर्व नहीं बल्कि श्रद्धा भक्ति और संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है। मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताया और आयोजन समिति की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है। बेटियां समाज को सशक्त और समृद्ध बनाती हैं और हमारी संस्कृति और परंपराओं की सशक्त वाहक हैं। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन के इस पावन अवसर पर समाज को यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक बेटी को शिक्षा सुरक्षा और सम्मान का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन शक्ति भक्ति और आत्मविश्वास उपासना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 11 हजार कन्याओं का पूजन किया गया और मां भगवती के आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं हो पाता। इस दौरान सभी अतिथियों ने नौ देवियों के रूपों की महिमा का वर्णन किया। कन्या पूजन में विभिन्न स्थानों पर सांसद विधायक और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेन्द्र बंसल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा उत्तराखंड अजेय कुमार कैबिनेट मंत्री एवं राजपुर विधायक खजान दास प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राकेश गिरि प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल प्रदेश महामंत्री भाजयुमो उत्तराखंड दीपेन्द्र कोश्यारी दर्जा राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला कैंट विधायक सविता कपूर सहयोगी कार्यकर्ता बिजेन्द्र थपलियाल राजेन्द्र ढिल्लो आशीष शर्मा राहुल चौहान सुमित पांडे गोविन्द मोहन पार्षदगण डोली रानी रजनी देवी मनीष पाल संजय सिंह महेन्द्र कौर कुकरेजा मीनाक्षी मौर्य विनोद पंवार कमल राज विक्की खन्ना प्रवीण नेगी अंकित अग्रवाल अमिता सिंह मीरा कठैत रमेश काला रीता विशाल डॉ.उदय सिंह पुण्डीर बबिता गुप्ता रेणु घेयल सुरेन्द्र घेयल बलदेव नेगी मनोज कांबोज किरण नोटियाल कीर्ति बेनवाल विकास बेनवाल शेखर नोटियाल देवकी नौटियाल सुमन संजय कुमार अजेय सिंह सोनू बाबुराम विशाल मनोज जाटव प्कज शर्मा पुनम शर्मा और राहुल लारा उपस्थित रहे। नौ दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना की गई द्वितीया दिन मां ब्रह्मचारिणी तृतीया मां चंद्रघंटा चतुर्थी मां कूष्मांडा पंचमी मां स्कंदमाता षष्ठी मां कात्यायनी सप्तमी मां कालरात्रि अष्टमी मां महागौरी और नवमी मां सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। प्रत्येक दिन मां भगवती के विभिन्न रूपों का महत्व और उनके आशीर्वाद से जीवन में शक्ति संयम और भक्ति की सीख दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से हमारा मन और शरीर जनसेवा के कार्यों के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने सभी से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि बेटियों को शिक्षा सुरक्षा और सम्मान का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा और समाज में नारी सम्मान को मजबूत किया जाएगा। इस प्रकार नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि यात्रा ने न केवल भक्ति शक्ति और आत्मविश्वास का संदेश दिया बल्कि समाज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नारी सम्मान के मूल्यों को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp