प्रदीप कुमार
थलीसैण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने थलीसैण से नशा तस्कर जगत सिंह को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशों के अनुरूप सभी थाना प्रभारियों द्वारा नियमित चेकिंग अभियान चलाकर अवैध नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लैंसडाउन रमेश तनवर और प्रभारी सीआईयू रणजीत तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मंगरो थलीसैण में अभियान चलाकर अभियुक्त को दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले दिनांक 12 मार्च 2026 को पुलिस ने दो वाहनों से कुल 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस प्रकरण में अभियुक्त यशवंत सिंह और लव कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक इस मामले में मुख्य सप्लायर और उसके सहयोगियों सहित कुल सात नशा तस्कर गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार अभियुक्त जगत सिंह (उम्र 57 वर्ष) पुत्र गुंदर सिंह निवासी ग्राम मंगरौ पोस्ट-तकुलसारी थलीसैण पौड़ी गढ़वाल हैं। बरामद माल एक मोबाइल वीवो मय सिम पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान मुख्य आरक्षी 104 ना.पु.संजय राम मुख्य आरक्षी 103 ना.पु.सतेन्द्र सिंह
Spread the love