प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आज मुख्यमंत्री आवास देहरादून में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा सरकार के जनसेवा विकास और विश्वास के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विकास सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन वर्षों में प्रदेश में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों का व्यापक विकास केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण चारधाम यात्रा का सुदृढ़ प्रबंधन शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहन तथा तीर्थाटन को पूरे वर्ष सक्रिय रखने के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। निवेश को आकर्षित करने हेतु ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल वातावरण और युवाओं के लिए रोजगार सृजन में भी निरंतर वृद्धि हुई है। सुनील सैनी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण किसानों की आय में वृद्धि श्रमिकों के हित में कल्याणकारी कदम और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। डिजिटल गवर्नेंस पारदर्शिता और त्वरित सेवा वितरण के माध्यम से शासन को अधिक जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धियां प्रदेश की जनता के सहयोग विश्वास और आशीर्वाद एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मजबूत नेतृत्व में उत्तराखंड सुरक्षित और विकासशील है और उन्होंने एक बार पुन मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
Spread the love