प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों का चयन कर संबंधित कार्य आवंटित किए।
नोडल अधिकारियों और उनके कार्य
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी
एसआईआर के दौरान ईसीआई नेट और बीएलओ नेट से संबंधित तकनीकी कार्य तथा आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित अन्य समस्त कार्य।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डी.के.शर्मा
एसआईआर की घोषणा के उपरान्त निर्धारित प्रपत्रों की छपाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों में वितरण तथा बीएलओ के प्रयोगार्थ आवश्यक लेखन सामग्री का आंकलन और अधिप्राप्ति संबंधी कार्य।
प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के एल टम्टा
नोडल अधिकारी मीडिया पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान समस्त मीडिया संबंधी कार्य और प्रचार-प्रसार का पर्यवेक्षण।
जिला विकास अधिकारी मो.असलम
नोडल अधिकारी राजनैतिक दल/राजनैतिक दलों से समन्वय स्थापित करना दैनिक सूचनाओं और पत्राचार का आदान-प्रदान करना तथा जिला मुख्यालय स्तर पर दलों के साथ हुई बैठकों का कार्यवृत्त तैयार करना।
उप महाप्रबंधक टीएचडीसी गणेश भट्ट
नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय में स्थापित कन्ट्रोल/हेल्प डेस्क में कार्यरत कार्मिकों के कार्यों का पर्यवेक्षण दैनिक शिकायतों और सुझावों का संकलन तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड को सूचना प्रेषित करना।
एआरटीओ राजेन्द्र विराटिया
नोडल अधिकारी परिवहन आवश्यकतानुसार वाहन व्यवस्था संचालन।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा
नोडल अधिकारी संख्यांकी निर्वाचक एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से प्राप्त दैनिक सूचनाओं का संकलन कर जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराना।
डीपीआरओ मोहम्मद मुस्तफा खान
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जनपद के समस्त इआरओ एइआरओ डीएलएमटीएस एएलएमटीएस बीएलओ इत्यादि का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से समन्वय स्थापित करना।
उप प्रबंधक दूरसंचार विभाग बलवंत सिंह
नोडल अधिकारी संचार व्यवस्था जनपद क्षेत्रातर्गत विभिन्न सर्विस प्रदाताओं के नेटवर्क का संचालन और पर्यवेक्षण सुनिश्चित करना एवं समय-समय पर अध्यावधिक स्थिति से जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराना।
डीपीआरओ संजय गौरव
नोडल अधिकारी बीएलओ सहायता ग्रामीण क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र में बीएलओ के रूप में तैनात कार्मिकों का पर्यवेक्षण और समन्वय।
डीएसओ मनोज कुमार डोभाल
नोडल अधिकारी बीएलओ शहरी क्षेत्र शहरी क्षेत्र में बीएलओ के रूप में तैनात कार्मिकों का पर्यवेक्षण और आवश्यक सहयोग प्रदान करना। इस प्रकार नोडल अधिकारियों के चयन और स्पष्ट कार्य आवंटन के माध्यम से टिहरी गढ़वाल में फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित प्रभावी और सफल ढंग से संचालित किया जाएगा।
