Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की दिशा में नशा तस्करी पर कार्रवाई लगातार जारी है। बार-बार अपराध करने वाले शातिर नशा तस्कर दलजीत सिंह बिष्ट और विजय सिंह को बी.ई.एल रोड के पास कुल 2 किलो 930 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के निर्देशन में कोतवाली कोटद्वार और सीआईयू कोटद्वार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने और स्वयं नशे के आदी होने के कारण वे चरस तस्करी में शामिल थे। यह चरस बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति से लाकर क्षेत्र में छात्रों और वाहन चालकों को बेचते थे। बरामद चरस की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार दलजीत सिंह बिष्ट का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह वर्ष 2020 में बागेश्वर से 1 किलो 100 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था और वर्ष 2023 में उसे 10 वर्ष की सजा हुई थी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में कोटद्वार थाना क्षेत्र से 676 ग्राम चरस के साथ भी वह जेल जा चुका है। अभियुक्तों का विवरण दलजीत सिंह बिष्ट 48 वर्ष पुत्र शंभू सिंह बिष्ट निवासी मानपुर चौक कोतवाली कोटद्वार बरामद चरस 1 किलो 800 ग्राम विजय सिंह 52 वर्ष पुत्र बलवंत सिंह गली नंबर 4 मानपुर कोटद्वार बरामद चरस 1 किलो 130 ग्राम पुलिस टीम रंजीत तोमर प्रभारी सी.आई.यू सुशील उपनिरीक्षक सी.आई.यू विनोद चपराना उपनिरीक्षक शशिकांत त्यागी मुख्य आरक्षी आशीष बिष्ट आरक्षी हरीश आरक्षी सी.आई.यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp