प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दबोचा। दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली गंगनहर पर वादी द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई जिसमें आरोप लगाया गया कि साकिर पुत्र तासीन निवासी ग्राम रसूलपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा तुरंत पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए विवेचना उपनिरीक्षक करुणा रौकली को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी साकिर पुत्र तासीन निवासी ग्राम रसूलपुर उम्र 21 वर्ष को दिनांक 25 मार्च 2026 को रसूलपुर से हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी का नाम और पता:साकिर पुत्र तासीन निवासी ग्राम रसूलपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष। पुलिस टीम उपनिरीक्षक करुणा रौकली कांस्टेबल नितिन कांस्टेबल अर्जुन
Spread the love