प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कनखल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 मार्च 2026 को कनखल पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच की जा रही थी। चेकिंग के दौरान बैरागी कैंप स्थित लोहे के पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनित पुत्र प्रेमचंद निवासी शिवपुरी गली नंबर 5 जगजीतपुर कोतवाली कनखल बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली कनखल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नाम पता आरोपी अनित पुत्र प्रेमचंद निवासी शिवपुरी गली नंबर 5 जगजीतपुर कोतवाली कनखल पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक कांस्टेबल प्रवल चौहान कांस्टेबल रघुवीर
