Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शिवालिक नगर में हुई चेन लूट की घटना का 21 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। 23 मार्च 2026 को सत्यशील वत्स निवासी शिवालिक नगर ने शिकायत दी कि रात करीब 8 बजे उनकी मेडिकल स्टोर (शील फार्मेसी) पर दो युवक मोटरसाइकिल से आए। एक युवक बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में आया और सामान लेते समय झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। पीछा करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जांच शुरू की। 25 मार्च 2026 को पुलिस ने बीएचईएल तिराहा बहादराबाद के पास से आरोपी अनमोल गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई चेन का हिस्सा एक अवैध फोल्डिंग चाकू और नकदी बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथी आशीष उर्फ पगला के साथ मिलकर पहले इलाके की रेकी करते थे और फिर मौका पाकर चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध करते हैं। घटना वाले दिन भी दोनों मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आए और योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग निवासी गांधी नगर थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष बरामदगी लूटी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा एक अवैध फोल्डिंग चाकू 200 रुपये नकद पुलिस टीम आशुतोष राणा प्रभारी निरीक्षक विकास रावत उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल सहायक उपनिरीक्षक दीप गौड़ कांस्टेबल अर्जुन रावत कांस्टेबल मंजीत राणा कांस्टेबल सीआईयू टीम नरेन्द्र सिंह बिष्ट वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp