प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में अवैध शराब स्मैक चरस गांजा व अन्य नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 104 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई। अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 2 आरोपितों को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम व जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नाम व पता आरोपित महेश कुमार पुत्र उमराव सिंह निवासी संगम विहार थाना कनखल जनपद हरिद्वार बरामदगी 50 पव्वे अवैध देशी शराब माल्टा मार्का कार्तिक शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी C-8 सुभाष नगर जनपद हरिद्वार बरामदगी 54 पव्वे अवैध देशी शराब माल्टा मार्का पुलिस टीम कांस्टेबल अमित गॉड कांस्टेबल राजेश बिष्ट कांस्टेबल अनिल चौहान कांस्टेबल खजान सिंह
