प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सफल संपादन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान की अध्यक्षता में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के सभी कार्य सुव्यवस्थित शांतिपूर्ण समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गया है वह उसे भली-भांति समझकर कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी पुलिस उपाधीक्षक संजय चौहान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहायक परियोजना निदेशक उरेडा युद्धवीर सिंह सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित
हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण बैठक नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी संवेदनशीलता से निभाने के निर्देश
