श्रीनगर बार भवन में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ प्रस्ताव पर हुई बैठक अधिवक्ताओं ने किया समर्थन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर 11 अप्रैल 2025 बार एसोसिएशन श्रीनगर के बार भवन में आज एक अहम बैठक आयोजित की गई,जिसका नेतृत्व एडवोकेट दिनेश रावत,पूर्व अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल ने किया।बैठक का मुख्य विषय भारत सरकार के विचाराधीन प्रस्ताव ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ पर चर्चा करना था। बैठक में बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ एक सशक्त विचार है,जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सक्षम बना सकता है।यदि यह लागू होता है,तो यह भारत के लोकतंत्र में एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में देखा जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इस अवसर पर संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,विवेक जोशी,प्रदीप मैठाणी,भूपेंद्र पुंडीर,नीतेश भारती,बलबीर सिंह रोंतेला,सुबोध भट्ट,सुधीर उनियाल,सुरेंद्र सिंह रौथाण, सोनिका जैन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
