Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद द्वारा रावली महदूद क्षेत्र से 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए है एवं एक अभियुक्त जावेद पुत्र अख्तर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।उन्होंने अवगत कराया है कि अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली एवं अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की चीता पुलिस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp