प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। विश्व रंगमंच दिवस से पूर्व हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लोककला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में हयवदन नाटक का सफल मंचन किया गया। यह प्रस्तुति एमए रंगमंच एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई। लगभग दो घंटे आठ मिनट तक चले इस नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक का निर्देशन केंद्र के सह-निदेशक महेंद्र पवार द्वारा किया गया। नाटक के संगीत पक्ष का संयोजन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ.संजय पांडे द्वारा किया गया जबकि तबला एवं परकशन पर जयेंद्र ने अपनी प्रभावशाली संगत दी। इस अवसर पर विभाग के निदेशक गणेश खुगशाल गणी पूर्व निदेशक डॉ.डी.आर. पुरोहित डॉ.कपिल पंवार डॉ.नागेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागीय सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में यह नाटक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के पांच दिवसीय भरतमुनि नाट्य समारोह के अवसर पर भी मंचित किया जाएगा। 17 सदस्यीय टीम प्रयागराज में करेगी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा पांच दिवसीय भरतमुनि नाट्य समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लोककला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र द्वारा प्रसिद्ध नाटककार गिरीश कर्नाड के नाटक हयवदन का मंचन किया जाएगा। इस प्रस्तुति के लिए केंद्र का 17 सदस्यीय दल केंद्र निदेशक गणेश खुगशाल गणी के नेतृत्व में प्रयागराज के लिए शुक्रवार को रवाना हो गया है। नाटक मंडली द्वारा समारोह में यह नाटक प्रयागराज में मंचित किया जाएगा।
Spread the love