प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशनुसार थाना सिडकुल पुलिस ने नाबालिग युवतियों से जुड़े गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। 24 मार्च 2026 को कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी सिडकुल में कार्यरत कुछ महिलाओं और युवतियों ने थाना सिडकुल पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कंपनी के प्लांट हेड रजनीश शर्मा व अन्य पर आरोप लगाया गया कि दो युवतियां जो नाबालिग थीं उनके आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें काम पर रखा गया। आरोप है कि 24 मार्च को इन महिलाओं को कार्यालय में बुलाकर तलाशी ली गई और दो युवतियों के साथ दुपट्टे से हाथ पैर बांधकर मारपीट की गई तथा उन्हें अपमानित किया गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 26 मार्च 2026 को विवेचक द्वारा मुख्य आरोपी रजनीश शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में घटना से संबंधित वीडियो मिले जिनमें युवतियों के साथ हाथ पैर बांधकर दबाव बनाने के दृश्य सामने आए। रिज्यूम और दस्तावेजों की जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िताओं के आधार कार्ड की प्रतियों में उम्र बढ़ाई गई थी। साथ ही नाबालिग किशोरियों से वेल्डिंग मशीन जैसे जोखिम भरे कार्य कराए जा रहे थे। मामले में मुख्य आरोपी रजनीश शर्मा पुत्र महिपाल शर्मा निवासी रामपुर जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर हाल निवासी पीठ बाजार बहादराबाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Spread the love