प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशनुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 26 मार्च 2026 की रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दादुपुर गोविन्दपुर में गंदे नाले पर बनी पुलिया के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति अवैध जुआ सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नदीम मलिक पुत्र मुसरफ मलिक निवासी सलेमपुर रानीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची पेन और 1430 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम कांस्टेबल सुरेन्द्र तोमर कांस्टेबल कुलदीप
Spread the love