Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशनुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 26 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर दवा चौक सिडकुल क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी आकाश पुत्र लालू निवासी टांडा भागमल लक्सर हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीमउप निरीक्षक संजय चौहान हेड कांस्टेबल गजेंद्र कांस्टेबल प्रदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp