Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद नई टिहरी में कलेक्ट्रेट सहित सभी राजस्व न्यायालयों में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें त्वरित गति से मामलों का निस्तारण किया गया लोक अदालत के दौरान कुल 226 वाद सुनवाई हेतु प्राप्त हुए जिनमें से 214 वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने न्यायालय नई टिहरी में 5 वादों का निस्तारण किया। वहीं असिस्टेंट कलेक्टर टिहरी कमलेश मेहता द्वारा 06 असिस्टेंट कलेक्टर प्रतापनगर अंकित राज द्वारा 10 असिस्टेंट कलेक्टर घनसाली अलकेश नौडियाल द्वारा 07 असिस्टेंट कलेक्टर कीर्तिनगर मंजू राजपूत द्वारा 47 असिस्टेंट कलेक्टर नरेन्द्रनगर आशीष चन्द्र घिल्डियाल द्वारा 19 तथा असिस्टेंट कलेक्टर धनोल्टी नीलू चावला द्वारा 08 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं विभिन्न तहसीलों में तहसीलदारों के द्वारा 112 वादों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा की इस पहल से राजस्व लोक अदालत के माध्यम से वादों का निस्तारण आपसी सहमति सरल प्रक्रिया और त्वरित सुनवाई के आधार पर किया गया जिससे वादकारियों को शीघ्र न्याय प्राप्त हुआ। वहीं इस पहल से न केवल लोगों को राहत मिली है बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या में भी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp