प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थाती दिग्धार में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक सुखदेव सिंह रावत के 42 वर्ष की लंबी सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त की पूर्व संध्या पर शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी है। शिक्षकों ने सुखदेव सिंह रावत को चौबीस वर्षों की लम्बी सांगठनिक सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए आगे भी उनसे संगठन में सहयोग देने का आग्रह किया है। रविवार को जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमा भरदार में आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड़ माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय एवं जनपद के शिक्षकों ने विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी है।समारोह में संघ के जिलाध्यक्ष व मेजवान विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द प्रसाद ध्यानी ने सुखदेव सिंह रावत के शैक्षिक सेवाकाल व संगठन को दिये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें माल्यार्पण स्मृति चिन्ह व विदाई सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर विदाई लेने वाले शिक्षक सुखदेव सिंह रावत ने सभी उपस्थित शिक्षकों व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सहयोग देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक सुखदेव रावत की धर्मपत्नी उर्मिला रावत चमालकोट के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह नेगी जिला महामंत्री कीरत सिंह नेगी प्रधानाचार्य व संघ के कोषाध्यक्ष सतीश सेमवाल प्रधानाचार्य व प्रांतीय आय व्यय निरीक्षक यशवंत सिंह भंडारी पूर्व जिपंस देवेश्वरी नेगी पूर्व सांसद प्रतिनिधि कुलेन्द्र राणा भागचंद रावत अतुल कठैत प्रधानाचार्य नरेश कोठारी प्रअ नरेन्द्र मेहरा प्रअ रामचंद्र नेगी प्र अ राकेश पंत सेमा भरदार के प्रबंधक गौड़ महादेव सेमवाल मनोज रौथाण आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन व अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष व प्रधानाचार्य गोविन्द राम ध्यानी ने की है। इस अवसर पर शहीद राय सिंह बंगारी इंका चमालकोट व ज उमावि सेमा भरदार की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति दी है।
Spread the love