प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा रुद्रप्रयाग एवं पौड़ी गढ़वाल जिलों के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में चार दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग शनिवार से शुरू हो गया। इस शिक्षा वर्ग में कुल 45 बहनों ने सहभागिता कर उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्रारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षिका के रूप में कुमारी आरुषि राना ने दायित्व संभाला जबकि वर्ग अधिकारी के रूप में कमला गोसाईं तथा वर्ग कार्यवाहिका के रूप में कृष्णा भट्ट अपनी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर बताया गया कि राष्ट्र सेविका समिति के प्रारंभिक शिक्षा वर्गों का उद्देश्य सेविकाओं को शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। वर्ग के दौरान योग दण्ड प्रहार खेल व्यायाम बौद्धिक सत्र चिंतन चर्चा आचार पद्धति सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित यह चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बहनों में अनुशासन राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करेगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्र सेविका समिति द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग उत्तराखंड सहित देशभर में समय समय पर आयोजित किए जाते हैं जिनका उद्देश्य नारी शक्ति को सशक्त एवं संस्कारित बनाना है।भोजन व्यवस्था के रूप में उपेंद्र राकेश एवं उषा अपना सहयोग दे रहे हैं। साथ ही शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह और विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठानी का भी विशेष सहयोग मिल रहा है।
Spread the love