प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य और नगर निगम व पराज इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से श्रीनगर गढ़वाल में लोकरंग उत्सव का आयोजन किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीकोट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गुजरात राजस्थान उत्तरप्रदेश कश्मीर हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों के विभिन्न लोकनृत्य एवं लोकगायन की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर विनिता रावत द्वारा किया गया। विभिन्न राज्यों में समय समय पर अलग-अलग प्रांतों की संस्कृति और वहां की लोक परम्पराओं से अवगत कराने के उद्देश्य से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस तरह के कार्यक्रमों के प्रति जनता का उत्साह उनकी उपस्थिति के तौर पर भी देखा जा सकता है। श्रीनगर में आयोजित किये गए लोकरंग उत्सव में भावविभोर करने वाली विभिन्न मंचीय प्रस्तुतियों के दौरान मौजूद जनता ने उनका जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ.विनिता रावत ने सराहना करते हुवे आयोजन को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आंचलिक संस्कृति और वहां की लोक परम्पराओं से परिचय का ये अहम कारक साबित होता है और समय समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे नई पीढ़ी को भी देश के विभिन्न प्रान्तों में मौजूद वहां की संस्कृति और परम्पराओं को समझने का मौका मिल सके।कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मजूद रहे।
Spread the love