Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। अपराध से रॉयल लाइफ जीने का सपना देखने वाले एक शातिर चोर को कर्णप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी किए गए जेवरात मोबाइल और चोरी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल के साथ दबोचा है। घटना 01 से 04 मार्च 2026 के बीच की है जब अर्जुन सिंह निवासी सिदोली हाल निवासी गौचर के किराये के कमरे में अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर सेंधमारी की थी। चोरी में सोने का लॉकेट मांगटीका नथ कुंडल मटरमाला चैन चांदी की पायल बिछुवे अंगूठी सहित एक रेडमी मोबाइल और बोट कंपनी की स्मार्ट वॉच चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में कोतवाली कर्णप्रयाग में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट और चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और सर्विलांस के माध्यम से चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की। इसके आधार पर संदिग्ध की पहचान करते हुए 01 अप्रैल 2026 को गौचर बैरियर पर चेकिंग के दौरान आरोपी रोहित कुमार उर्फ शुभम निवासी नंदानगर चमोली को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि होली से पहले वह नशे की हालत में गौचर क्षेत्र में घूम रहा था। एक मकान पर ताला लगा देख उसने मौका पाकर ताला तोड़ दिया और अंदर रखे कीमती सामान चोरी कर लिया।आरोपी ने चोरी किए गए सामान में से कुछ आभूषण हरिद्वार में एक अज्ञात व्यक्ति को करीब 60 हजार रुपये में बेच दिए और उस रकम से एक मोटरसाइकिल खरीद ली। शेष आभूषण बेचने के लिए वह देहरादून जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का मांगटीका नथ‌ कुंडल मटरमाला चैन चांदी की पायल रेडमी मोबाइल बोट कंपनी की घड़ी और वाहन संख्या यूके 7 बीएल 1750 मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। पुलिस टीम में शामिल सदस्य प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला कांस्टेबल सतीश सिंह कांस्टेबल संतोष कांस्टेबल चंदन नगरकोटी कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp