Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रेस क्लब हरिद्वार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महासचिव सूर्यकांत बेलवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इनमें दीपक मिश्रा देवेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा जोगेंद्र सिंह मावी सचिव महताब आलम सांस्कृतिक सचिव तनवीर अली प्रचार सचिव तथा काशीराम सैनी कोषाध्यक्ष शामिल रहे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिनमें संजीव शर्मा डॉ.शिवा अग्रवाल कुमार दुष्यंत ठाकुर शैलेंद्र सिंह, कुमकुम शर्मा सुदेश आर्य बालकृष्ण शास्त्री के.के.पालीवाल अमित कुमार शर्मा ललितेंद्र नाथ रोहित सिखौला विकास चौहान नरेश दीवान शैली आफताब खान और शिव प्रकाश शिव शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर जिम्मेदारी और कर्तव्य के निर्वहन का है। उन्होंने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो समाज के हित में कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है और आने वाली पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रेस प्रतिनिधि जमीनी स्तर से जुड़े होते हैं और उनके द्वारा दी गई जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन और प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाया जाए और इसके लिए आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ा है जिससे सूचनाएं तुरंत प्रसारित हो जाती हैं। ऐसे में खबरों की सत्यता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हो गया है जिससे पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 2027 का कुंभ सभी के सहयोग से दिव्य और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के समन्वित प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2010 के कुंभ मेले की तरह वर्ष 2027 का कुंभ भी भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा मुख्य अतिथि आनन्द बर्द्धन विशिष्ट अतिथि श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिव शंकर जायसवाल कौशल सिखौला सुनील दत्त पांडे आदेश त्यागी श्रवण झा दीपक नौटियाल राहुल वर्मा गुलशन नैय्यर संजय आर्य प्रदीप गर्ग दीपक मिश्रा मुदित अग्रवाल प्रदीप जोशी नरेश गुप्ता डॉ.मनोज कुमार सोही लव कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रेस प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp