Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी नवाज पुत्र इसरार निवासी निकट दून स्कूल थाना सिविल लाइन रूड़की जनपद हरिद्वार के कब्जे से चोरी का सामान और नगदी बरामद की गई। घटना के संबंध में दिनांक 03 अप्रैल 2026 को कोतवाली गंगनहर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 04 अप्रैल 2026 को आरोपी को दून स्कूल वाली रोड से कलियर पुल की तरफ से गिरफ्तार किया गया। बरामद सामान में दो मंगलसूत्र (सफेद धातु लोकेट सहित) चार जोड़ी बिच्छुए (सफेद धातु) एक जोड़ी पायजेब (सफेद धातु) खंडित मूर्ति के त्रिशुल और चंद्राकार के टूटे भाग एक पीली धातु का मांग टीका एक पीली धातु की लांग और ₹668/- शामिल हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे की पूर्ति के लिए चोरी कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मनीष कवि कांस्टेबल लाल सिंह कांस्टेबल अजयवीर कांस्टेबल अजय दत्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp