प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख्त निर्देशों के तहत नाबालिग अपह्रता को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पथरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार किया। अपह्रता को सकुशल बरामद कर लिया गया। दिनांक 2 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा सूचना मिलने पर थाना पथरी में मामला पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन कर सक्रिय खोजबीन और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 4 अप्रैल 2026 को नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया गया और आरोपी अरसिल पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम नसीपुर कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम म.उ.नि.शाहिदा परवीन उपनिरीक्षक विपिन कुमार कांस्टेबल जयपाल चौहान मौ.कांस्टेबल भावना
