प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के तहत महिला एवं बाल अपराधों में सख्ती दिखाते हुए कोतवाली लक्सर ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी वंश पुत्र पप्पू को गिरफ्तार किया।पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया। दिनांक 28 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता द्वारा सूचना दी गई कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता की सुरक्षित बरामदगी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों व आवागमन मार्गों पर नजर रखी। तकनीकी सहायता के साथ सघन पतारसी एवं सुरागरसी के बाद दिनांक 3 अप्रैल 2026 को आरोपी को रुड़की क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। आरोपी का नाम पता वंश पुत्र पप्पू निवासी ग्राम भोगपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार पुलिस टीम उ.नि.यशवीर सिंह नेगी हे.का.रियाज अली हे.का.विनोद कुमार म.हो.गा.सरस्वती का.मिहपाल सीआईयू रुड़की
Spread the love