प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा सघन अभियान चलाया गया। दिनांक 03 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के जमालपुर और बैरागी कैंप से पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।दोनों आरोपित सट्टे की खाईबाड़ी में लिप्त पाए गए जिनके कब्जे से सट्टा पर्ची पेन डायरी और नगदी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नाम पता आरोपित जुल्फान पुत्र इरफान निवासी जमालपुर कला थाना कनखल हरिद्वार आकाश पुत्र प्रिहमपाल निवासी मोहल्ला कडच्छ थाना ज्वालापुर हाल निवासी ग्राम खेलड़ी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार बरामदगी सट्टा पर्ची पेन डायरी सहित ₹910 नगद सट्टा पर्ची पेन डायरी सहित ₹810 नगद पुलिस टीम हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार कांस्टेबल संजू सैनी कांस्टेबल प्रलव चौहान कांस्टेबल प्रलव चौहान
