Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलौर क्षेत्र में एक शराब तस्कर और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 60 टेट्रा पैक शराब भी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर प्रभारी निरीक्षक द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। एक टीम को वारंटियों की गिरफ्तारी और दूसरी टीम को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगाया गया। दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए नारसन क्षेत्र से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि कस्बा मंगलौर क्षेत्र से एक वारंटी को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शराब तस्कर का नाम पता परिक्षत पुत्र आजाद निवासी ग्राम धमात थाना पुरकाजी उत्तर प्रदेश वारंटी का नाम पता रियासत अली पुत्र मुर्तजा निवासी पठानपुरा कस्बा मंगलौर हरिद्वार पुलिस टीम उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट हेड कांस्टेबल अमित शर्मा कांस्टेबल पंकज कांस्टेबल मोहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp