Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 38 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई की गई। दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने नगर पालिका कूड़ा मैदान सिडकुल टिबड़ी फाटक क्षेत्र से आरोपी आदित्य अग्रवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 38 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नाम पता आरोपी आदित्य अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय धनश्याम निवासी सुभाषनगर थाना ज्वालापुर हरिद्वार हाल पता सेंट मैरी स्कूल रेलवे रोड सुरेश का मकान थाना ज्वालापुर हरिद्वार पुलिस टीम हेड कांस्टेबल विमल नेगी कांस्टेबल उदय नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp