भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब के तत्वावधान में डेंटल कैम्प आयोजित
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 21 मई 2025 को भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल श्रीनगर में विद्यालय स्थापना के प्रेरणास्रोत शिक्षाविद स्व.भगवती प्रसाद नौटियाल जी की पुण्यतिथि पर रोटरी क्लब श्रीनगर के तत्वावधान में डेंटल कैम्प का आयोजन किया गया।छात्र-छात्राओं के दन्त परीक्षण से पूर्व रोटरी क्लब के सदस्यों व विद्यालय परिवार द्वारा स्व.नोटियाल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा बहुगुणा ने रोटरी क्लब व कैम्प में उपस्थित चिकित्सकों का अभिनन्दन व धन्यवाद ज्ञापित किया। रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ डेन्टल सर्जन डॉ.हरीश भट्ट ने बच्चों को डेन्टल केयर के बारे में स्लाइड शो व डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम विस्तार से जानकारी प्रदान की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद जोशी जी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए रोटरी क्लब द्वारा चलाए जाने वाले लोककल्याण के कार्यों के बारे जानकारी दी तथा बच्चों को पठन पाठन के साथ-साथ परोपकार करने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर के सचिव अनिल ढौंडियाल,बृजेश भट्ट,के. बी.थपलियाल,उषा चौधरी,वरिष्ठ डेन्टल सर्जन डॉ.अनिल विष्ट व डॉ.अर्पिता पुण्डीर आदि उपस्थित रहे।विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अंजू डबराल ने इस आयोजन के लिए रोटरी क्लब श्रीनगर व कैम्प हेतु उपस्थित चिकित्सकों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश शुक्ला द्वारा किया गया।
Spread the love