Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में वाहन चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। थाना सिडकुल क्षेत्र में पुलिस टीम रात्रि चेकिंग के दौरान आईएमसी चौक के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखाई दिए जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे लेकिन टीम ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम जितिन दीपक सक्सेना और सचिन बताए। जांच के दौरान आरोपितों ने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी स्वीकार की जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में जितिन पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम रेतोशिया थाना पिशामा जनपद सीतापुर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद हरिद्वार दीपक सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना निवासी ग्राम धर्माखेड़ा थाना मैगल गंज जनपद लखीमपुर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार और सचिन पुत्र पंकज गुप्ता निवासी यादव मोहल्ला निकट शिव मंदिर थाना मैगल गंज जनपद लखीमपुर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय शाह वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल हरि सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp