Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सिडकुल के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सम्राट मार्केट रावली महदूद के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पैकेट देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित का नाम रिजवान पुत्र मीर हसन निवासी मस्जिद के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp