प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे समय रहते पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का नाम जुनैद पुत्र युसफ निवासी सरवट थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सन्दीप रावत और कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल रहे।
Spread the love