Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का नाम नसीम पुत्र स्वर्गीय मुख्तियार निवासी मोहल्ला घोसियान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मनोज डोभाल और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp