प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में आपदा एवं आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस ने विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य सभी संबंधित एजेंसियों की तत्परता संसाधनों के उपयोग और आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप विभिन्न आपदा परिदृश्यों को शामिल किया गया। इसमें सिरोबगड़ क्षेत्र में भूस्खलन की स्थिति टिहरी डैम से पानी छोड़े जाने पर गंगा घाटों में त्वरित निकासी श्रीकोट क्षेत्र में वाहन दुर्घटना भूकंप और अग्निकांड जैसी घटनाओं पर कार्रवाई का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ फायर सर्विस और अन्य विभागों की टीमें अपने-अपने संसाधनों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और समय पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने मौके पर क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए भीड़ प्रबंधन मार्ग सुचारु रखने और रेस्क्यू कार्यों में सहयोग सुनिश्चित किया। रेस्क्यू टीमों ने दुर्गम स्थानों से घायलों को सुरक्षित निकालने स्ट्रेचर के माध्यम से शिफ्ट करने और मानव श्रृंखला बनाकर बचाव करने जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सभी विभाग त्वरित समन्वित और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बनी रहे।
Spread the love