Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में राजा गार्डन स्थित ओलिविया स्कूल में आयोजित 13वीं जूनियर अंडर 18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। अंतिम दिन बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के फाइनल में डीएवी पब्लिक स्कूल ने एंजिल पब्लिक स्कूल को 47-25 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीपीएस रानीपुर ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 27-20 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेता टीमों को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एसोसिएशन अध्यक्ष ललित नैयर चेयरमैन रवि बजाज सचिव संजय चौहान‌ सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी और विद्यालय प्रधानाचार्य कोरियन एंटनी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि कड़ी मेहनत लगन और उत्साह से खेलों में ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल बौद्धिक क्षमताओं के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों की 25 टीमों ने प्रतिभाग किया और सभी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए एकाग्रता और निरंतर मेहनत आवश्यक है। कार्यक्रम में लक्ष्य शर्मा इंद्रेश गौड़ अमन कुमार कमल प्रेम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp