प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी चारधाम यात्रा को जाम मुक्त और सुचारू बनाने के उद्देश्य से चमोली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट और यातायात निरीक्षक दिगम्बर उनियाल द्वारा नंदप्रयाग चौकी क्षेत्र में व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नंदप्रयाग क्षेत्र को जीरो ट्रैफिक जाम जोन बनाना रहा। गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नंदप्रयाग तिराहे पर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े नहीं रहेंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों को जाने वाले वाहन घाट रोड से ही सवारियां बैठाएंगे। चमोली से नंदप्रयाग के बीच मानसून या अन्य आपदा के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में नंदप्रयाग कोठियालसैण वैकल्पिक मार्ग का तत्काल उपयोग सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने निजी वाहन सड़कों पर खड़े न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। टैक्सी यूनियन को निर्देशित किया गया कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार रखें और निर्धारित दरों के अनुसार ही किराया लें। व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर अतिक्रमण न करें क्योंकि इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है। साथ ही अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य सत्यापन कराने को भी कहा गया, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि यात्रा को सफल बनाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें स्थानीय जनता और व्यापारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर संभव सहयोग के लिए तैयार है लेकिन व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में अपर उपनिरीक्षक यातायात सोहन सिंह बिष्ट द्वारा कोतवाली ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और अनावश्यक रूप से सड़कों पर वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न न करें जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Spread the love