Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलाए गए गांव चलो बस्ती चलो अभियान का समापन श्रीनगर मंडल में अलकेश्वर घाट स्थित शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान के साथ किया गया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता लाभार्थियों से जनसंपर्क तथा वरिष्ठजनों के सम्मान जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता शशि जुयाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान दिलाना है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को महिला मोर्चा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया जाता है और आज भी शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर उसी संकल्प को दोहराया गया। जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने अभियान के सफल संचालन के लिए पौड़ी जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को भव्य और प्रभावी बनाने का निरंतर प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता शशि जुयाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट रेखा रावत शांति भट्ट आशा फरासी सोनी कौर एवं आशीष उनियाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp