प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पंजाब नेशनल बैंक ने अपना 132वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप अंचल प्रमुख राजेन्द्र भाटिया ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों के विकास और समृद्धि में ही अपनी खुशी देखता है। उन्होंने बताया कि जब ग्राहक प्रगति करता है तो बैंक की जमा राशि बढ़ती है और ऋण वसूली बेहतर होती है जिससे गैर निष्पादित खातों में कमी आती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों की सहभागिता रही। इस दौरान बैंक द्वारा 21 ग्राहकों को लगभग 27 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए और 124 बचत खाते खोले गए। कार्यक्रम में मंडल प्रमुख प्रकाश रंजन ने सभी ग्राहकों का स्वागत करते हुए बैंक की सेवाओं के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि ग्राहक बैंक के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और उनके साथ बेहतर संबंध बनाए रखना प्राथमिकता है। इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख अविनाश अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता मुख्य प्रबंधक अतुल मोहन गुप्ता तथा गोपाल सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। सामाजिक दायित्व के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बैंक कर्मियों ने 27 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम को गेट टुगेदर के रूप में भी मनाया गया जिसमें बैंक कर्मियों और उनके परिवारजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिससे आयोजन और अधिक आकर्षक बन गया।
अंत में सभी ने बैंक की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Spread the love