प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान में श्यामपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए थाना श्यामपुर में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। इनमें से एक टीम को विशेष रूप से शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगाया गया था। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणवीर सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम कटेबड थाना श्यामपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामाशीष और मुख्य आरक्षी शेर सिंह रावत शामिल रहे।
Spread the love