प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 69.50 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। देवभूमि को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा टीम गठित कर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई तेज की गई। 11 अप्रैल 2026 को उप निरीक्षक सुभाष चंद्र जखमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 69.50 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी डंडेरी ख्वाजगीपुर रुड़की के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुभाष चंद्र जखमोला मुख्य आरक्षी दिनेश गुप्ता आरक्षी अमित रावत मुख्य आरक्षी नूर अहमद और कांस्टेबल राजेश देवरानी शामिल
Spread the love