Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत धर्म की आड़ में आमजन की आस्था से खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर रोड़ीबेलवाला घाट एवं आसपास क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 10 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार ये व्यक्ति साधु संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं और युवाओं को उनकी व्यक्तिगत एवं घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर भ्रमित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे थे। अभियान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेतृत्व में चलाया गया। चेकिंग के दौरान सभी 10 व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विवरण निम्न है रामवतार उर्फ बब्लू पुत्र मुन्ना लाल प्रजापति निवासी लक्ष्मीपुर थाना इज्जतनगर बरेली (उत्तर प्रदेश) उम्र 50 वर्ष राजू गिरि पुत्र अमरनाथ गिरि निवासी पीपल नगरी विष्णुघाट कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 60 वर्ष दिलबाग पुत्र प्रेम निवासी ग्राम भाडरौला पानीपत (हरियाणा) उम्र 51 वर्ष भगवान दास पुत्र भोला निवासी प्रतापगढ़ उम्र 65 वर्ष चमन सिंह अहिरवार पुत्र श्यामलाल अहिरवार निवासी गोरखपुर रायमेन (मध्य प्रदेश) उम्र 42 वर्ष रामचन्द्र सिद्धू पुत्र अज्ञात निवासी पोनिया बिहार‌ उम्र 56 वर्ष सरदा गिरि पुत्र महन्त राजगिरि निवासी श्रीनगर धारी देवी पौड़ी गढ़वाल उम्र 52 वर्ष शीतल नाथ पुत्र कमलनाथ निवासी चंडीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष विनय पुत्र मेवानाथ निवासी चंडीघाट माजरा थाना श्यामपुर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष आंचलनाथ पुत्र शिकंदर नाथ निवासी चंडीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष पुलिस ने कहा कि देवभूमि में आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp