Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सप्तऋषि घाट पर गंगा का जल स्तर अचानक बढ़ने के कारण फंसे 15 लोगों को जल पुलिस पीएसी और फ्लड कंपनी की संयुक्त टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि सुबह 10:40 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि सप्तऋषि घाट पर जल स्तर बढ़ने के कारण कुछ लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही जल पुलिस पीएसी और फ्लड कंपनी सहित संबंधित रेस्क्यू टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। टीमें समय पर घटनास्थल पर पहुंचीं और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। रेस्क्यू अभियान में जल पुलिस पीएसी फ्लड कंपनी तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp