प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी वैशाखी स्नान एवं सद्भावना सम्मेलन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसी क्रम में ऋषिकुल ऑडिटोरियम में तैनात पुलिस बल को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से ब्रीफ किया। स्नान पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी पुलिस कर्मियों को सतर्कता संयम और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण मेला क्षेत्र को 10 जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। स्थानीय अभिसूचना इकाई को लगातार सक्रिय रहकर महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। जोनल अधिकारी अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को मजबूत करेंगे। रेलवे पुलिस और आरपीएफ के साथ समन्वय कर रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को 24 घंटे एंटी सबोटाज चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों में कहा गया कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर दबाव नियंत्रित किया जाए सभी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पॉइंट पर पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें तथा मंदिरों में सुव्यवस्थित कतार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महिला घाटों पर विशेष सतर्कता रखने जल पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी करने और किसी भी डूबने की घटना को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन बस अड्डा और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष प्लान लागू करने तथा श्रद्धालुओं के साथ शिष्ट एवं सौम्य व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। संपूर्ण मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न स्तरों पर कुल पुलिस एवं सुरक्षा बल की व्यापक तैनाती की गई है जिससे पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
Spread the love