Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार क्षेत्र के माल गोदाम स्थित लकड़ी के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री की अधिकता के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस कोटद्वार की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए आर्मी फायर सर्विस कोटद्वार तथा नजीबाबाद से अतिरिक्त दमकल टीमों को भी मौके पर बुलाया गया जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। फायर सर्विस पुलिस एवं अन्य राहत एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रही हैं। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी की बौछार कर आग की लपटों को नियंत्रित करने और उसे फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास के क्षेत्रों को खाली कराते हुए सुरक्षा घेरा स्थापित किया गया है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो सके। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग पर जल्द काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp