प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सीडीएस और एनडीए परीक्षा 2026 आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारम्भ हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और तलाशी की जा रही है जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के सभी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा परीक्षा केन्द्रों के आसपास लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के दो उपकेंद्रों पर आयोजित की जा रही है जिनमें उपकेंद्र एक पर 181 और उपकेंद्र दो पर 136 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। वहीं एनडीए परीक्षा दो पालियों में दो केन्द्रों पर संपन्न हो रही है जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में 277 अभ्यर्थी तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में 292 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से सभी केन्द्रों पर व्यवस्था सामान्य और शांतिपूर्ण बनी हुई है।
Spread the love