प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बैसाखी पर्व के अवसर पर थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत संगम स्थल देवप्रयाग में संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और स्नान व्यवस्था के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर द्वारा संगम घाट और रामकुंड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों की सुरक्षा भीड़ प्रबंधन यातायात नियंत्रण बैरिकेडिंग एवं पुलिस बल की तैनाती से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने लाउडस्पीकर के माध्यम से जन जागरूकता करने तथा आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी दिनों में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत चारधाम यात्रा मार्ग कीर्तिनगर पुल से सिरोबगड़ तक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए नियमित चेकिंग और पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। यात्रा मार्गों पर स्थापित साइन बोर्ड बैरिकेडिंग और दिशा सूचक संकेतों को समय-समय पर जांच कर सही स्थिति में रखने तथा वैकल्पिक मार्गों का निरीक्षण कर उन्हें सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल डायवर्जन किया जा सके। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र सक्रिय रखने स्थानीय प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश भी दिए गए।
Spread the love